फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: batch 6216 pilgrims from Jammu leaves Kashmir, 2.51 lakh devotees have visited

अमरनाथ यात्रा 2023: जम्मू से 6216 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना, 2.51 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Tue, 18 Jul 2023 02:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 02:13 AM IST
सार

यात्रियों के जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टोकन और तत्काल पंजीकरण लेने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही संबंधित केंद्रों के बाहर पहुंच रहे हैं। लखनपुर से कश्मीर तक माहौल भक्तिमय बना है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: batch 6216 pilgrims from Jammu leaves Kashmir, 2.51 lakh devotees have visited
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रोजाना देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। कुछ दिन से पवित्र गुफा में 20 से 30 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं। सोमवार को 22262 लोगों ने दर्शन किए। इसमें 17215 पुरूष, 4030 महिला, 672 बच्चे, 339 साधु, 01 साध्वी और 5 मंगलामुखी शामिल रहे।

विज्ञापन


कुल 2.51 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन किए हैं। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6216   यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। बाबा के भक्तों का जोश देखते ही बन रहा है। जत्थे में बालटाल रूट के लिए 1818 पुरुष, 122 4 महिलाएं और 10 बच्चों के साथ 3052 श्रद्धालु रवाना हुए।
विज्ञापन


इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 238 6 पुरुष, 647 महिलाएं, 6 बच्चे, 78 साधु और 47 साध्वी के साथ 3164 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गया। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार  स्थित महाजन हाल में तत्काल पंजीकरण के लिए भी यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। रोजाना हजारों यात्रियों के तत्काल पंजीकरण बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टोकन और तत्काल पंजीकरण लेने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही संबंधित केंद्रों के बाहर पहुंच रहे हैं। लखनपुर से कश्मीर तक माहौल भक्तिमय बना है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए संबंधित जिला प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध किए गए हैं। 

यात्रियों ने भी यूटी प्रशासन के इंतजामों पर संतोष जताया है। सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन इससे यात्रा में कोई खलल नहीं पड़ा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

1915 श्रद्धालु बालटाल का रूट करेंगे तय

तेज बारिश हो या कड़कती धूप अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हो रहा। लंबी कतार में लगकर देशभर से आए श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने को उतारू हैं। जयघोष के साथ आधार शिविर के आसपास का इलाका भक्तिमय बना हुआ है।

तत्काल पंजीकरण के लिए अब टोकन देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके चलते सोमवार को 3191 टोकन जारी किए गए। इनमें 1276 पहलगाम और 1915 श्रद्धालु बालटाल का रास्ता तय करेंगे। राम मंदिर में 96 साधुओं-साध्वी ने पंजीकरण करवाया। पहलगाम से 91 और बालटाल से 5 जाएंगे। गीता भवन में 14 का पंजीकरण हुआ। 

एक बालटाल और 13 पहलगाम से सफर करेंगे। महाजन सभा में 1077 भक्तों का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 520, बालटाल से 557 जाएंगे। वैष्णवी धाम में 1236 में से पहलगाम से 601 और बालटाल से 635 श्रद्धालु गुफा तक जाएंगे। पंचायत भवन में 1223 का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 615 और बालटाल से 608 भक्त जाएंगे। 

जम्मू के राजमा-चावल का स्वाद ले रहे हैं यात्री

अमरनाथ यात्री टोकन लेेने और पंजीकरण करवाने के बाद होटलों व ढाबों पर जम्मू के भोजन का स्वाद ले रहे हैं। दिल्ली के नरेंद्र और सीमा ने कहा कि राजमा-चावल में अधिक स्वाद है। ढाबे वाले ने उन्हें बताया कि पास ही चावलों की जैविक खेती होती है, तभी चावलों में स्वाद है। राजमा पहाड़ी इलाकों से आता है। औरंगाबाद की रजनी, सुनीता और महेंद्र ने कहा कि रविवार को लंगर खाया था। सोचा-आज यहां का पारंपरिक खाना खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed