फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Amarnath Yatra may be two months, meeting will be held in February

Amarnath Yatra 2023: इस बार दो माह की हो सकती है अमरनाथ यात्रा, फरवरी में बैठक के बाद तय होगी तारीख

Sun, 15 Jan 2023 10:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 10:07 AM IST
सार

पिछले सालों की तरह इस बार भी देश विदेश के भक्तों को पवित्र गुफा से लाइव आरती और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा। इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को बेहतर आवास सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Amarnath Yatra may be two months, meeting will be held in February
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन है, जिससे इस बार दो माह की यात्रा करवाई जा सकती है। यात्रा की आधिकारिक तिथियों की घोषणा के लिए फरवरी में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को बेहतर आवास सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: Amarnath Yatra may be two months, meeting will be held in February
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसमें यात्रा के मध्य जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट, रामबन में स्थित 3600 क्षमता वाला यात्री निवास अहम भूमिका निभाएगा। यात्रियों की बेहतर ट्रैकिंग के लिए इस बार भी आरएफआईडी सुविधा देना तय है। पिछले साल आठ जुलाई को आपदा के समय आरएफआईडी तकनीक का उपयोग करके कई यात्रियों का पता लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: Amarnath Yatra may be two months, meeting will be held in February
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
चंद्रकोट के अलावा श्रीनगर और मजीन (जम्मू) में यात्री निवास का निर्माण करवाया जाना है। यात्रा के दौरान पिछले वर्षों की तुलना में यात्रियों के रहने की क्षमता में 80 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है और पिछले साल इसे अमल में लाया गया है।
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: Amarnath Yatra may be two months, meeting will be held in February
अमरनाथ यात्रा
कोविड फिलहाल शांत चल रहा है और आगामी महीनों में भी ऐसी स्थिति रही तो अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले सालों की तरह इस बार भी देश विदेश के भक्तों को पवित्र गुफा से लाइव आरती और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा।

Amarnath Yatra 2023: Amarnath Yatra may be two months, meeting will be held in February
अमरनाथ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
वर्ष, 2022 में 44 दिन की यात्रा में 20 दिन खराब मौसम रहा। वर्ष 2011 में आल टाइम 6.36 लाख यात्री पहुंचे थे, इससे अगले साल 2012 में भी 6.20 लाख यात्री आए। वर्ष 2022 में 3.65 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed