फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Yatra stopped from base camp Jammu due to bad weather

Amarnath Yatra 2022: खराब मौसम के कारण आधार शिविर जम्मू से रोकी गई यात्रा, चेतावनी जारी

Fri, 22 Jul 2022 10:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 10:49 AM IST
सार

खराब मौसम के कारण आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शुक्रवार को भी यात्रा स्थगित कर दी गई है। प्रशासन लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। वीरवार को भी रामबन के चंद्रकोट स्थित यात्री निवास पर मौसम के चलते यात्रा को रोक दिया गया था। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Yatra stopped from base camp Jammu due to bad weather
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

मानसून की बारिश से बिगड़े मौसम की अमरनाथ यात्रा पर मार पड़ी है। खराब मौसम के कारण आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शुक्रवार को भी यात्रा स्थगित कर दी गई है। प्रशासन लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले जम्मू से वीरवार तड़के भेजा गया 4703 श्रद्धालुओं के जत्थे को खराब मौसम के कारण रामबन के चंद्रकोट स्थित यात्री निवास पर रोक दिया गया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रामबन में हाईवे के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ों से पत्थर गिरने के साथ भूस्खलन हो रहा है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जत्थे को आगे नहीं भेजा गया है। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से वीरवार को 10310 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 
विज्ञापन


पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का आकार कम हुआ है, लेकिन शिव भक्तों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। मौसम के अनुकूल बने रहने से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक दो लाख से अधिक श्रदालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 2001 श्रदालुओं का जत्था भेजा गया। इसमें 1216 पुरुष, 771 महिलाएं, 14 बच्चे शामिल रहे। इसी तरह 1952 पुरुष, 606 महिलाएं, 13 बच्चे, 115 साधु और 16 साधवी के साथ पहलगाम रूट के लिए 2702 श्रदालुओं के जत्थे को भेजा गया।

प्राकृतिक सौंदर्य और पारंपरिक रूटों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रदालु पहलगाम रूट से ही यात्रा कर रहे हैं। जम्मू के वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।

इसके अलावा सैकड़ों यात्री जिन्होंने पहले से ही अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाया है वे सीधे ही पहलगाम और बालटाल बेस कैंप के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। अमरनाथ छड़ी मुबारक की भीतैयारी की जा रही है। आगामी 28 जुलाई को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 29 जुलाई को शारिका भवानी मंदिर में महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी को ले जाया जाएगा।


इसके अलावा छड़ी अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना करेगी। रक्षाबंधन पर श्रावण पूर्णिमा पर छड़ी पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी।

 

आईटीबीपी कर्मी जरूरतमदों को मुहया करवा रहे ऑक्सीजन 

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग के पास तीर्थयात्रियों को आईटीबीपी के जवान ऑक्सीजन मुहैया कर रहे है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के बाद से अब तक जवानों ने दो हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को ऑक्सीजन दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed