{"_id":"62dfd6169c6af47a3f78a2a6","slug":"amarnath-yatra-2022-heavy-rain-near-the-holy-cave-four-thousand-pilgrims-evacuated-to-safer-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: पवित्र गुफा के पास भारी बारिश, चार हजार यात्रियों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: पवित्र गुफा के पास भारी बारिश, चार हजार यात्रियों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया
Tue, 26 Jul 2022 06:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:33 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले सोमवार को भारी बारिश से अमरनाथ गुफा के बालटाल रूट पर बरारीमर्ग से रेलपथरी तक कई जगह भूस्खलन हुआ था।
विज्ञापन
आईटीबीपी कर्मी बचाव कार्य चलाते हुए
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाकों में भारी बारिश जारी है। पंचतरणी से आईटीबीपी ने चार हजार यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले सोमवार को भारी बारिश से अमरनाथ पवित्र गुफा के बालटाल रूट पर बरारीमर्ग से रेलपथरी तक कई जगह भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
सीआरपीएफ श्रीनगर सेक्टर के अनुसार भूस्खलन से प्रभावित मार्ग पर फंसे अमरनाथ यात्रियों को माउंटेन रेस्क्यू टीमों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कठुआ जिले के उज्ज दरिया में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से 11 लोग फंस गए थे।
विज्ञापन
उन्हें पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला। मुगल रोड पर मलबे की चपेट में आने से तीन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। पुंछ के मंडी में बारिश से दो मकान ढह गए थे।