फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Eight lakh pilgrims expected to reach this year

अमरनाथ यात्रा 2022: इस साल आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, पहले की अपेक्षा दोगुनी होगी तैयारी  

Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 04:01 AM IST
सार

यात्रा में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन आधारित ट्रैकिंग और निगरानी(आरएफआईडी) प्रणाली लागू की जाएगी। यात्रियों के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के बाद यह प्रणाली सक्रिय हो जाएगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Eight lakh pilgrims expected to reach this year
श्रीनगर में सोमवार को प्रेसवार्ता करते सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्वा चंद के साथ पीआईबी के प्रमुख महानिदेशक जयदीप भटनागर। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

इस साल अमरनाथ यात्रा में आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिनके स्वागत के लिए तैयारी जारी है। यात्रा को लेकर हर राज्य में अलग-अलग भाषाओं में प्रचार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा एक या दो मिनट की लघु फिल्म बनाने का भी सुझाव है, जिसमें न केवल यात्रा, बल्कि कश्मीर की विशेषताएं भी दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन

 फिल्म को देश के सभी सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा

इन्हें देश के सभी सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। यह बातें भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में श्रीनगर में हुई बैठक के दौरान कहीं। बैठक में मुख्य सचिव अरुण कुमार, संभागीय आयुक्त और उपायुक्त शामिल रहे।  

विज्ञापन

इस साल की यात्रा अब तक की सबसे बड़ी होगी

अपूर्व चंद्रा ने कहा कि इस साल की अमरनाथ यात्रा अब तक की सबसे बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस साल की यात्रा पहले की तुलना में दोगुनी होगी। इस दौरान करीब छह से आठ लाख श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरा प्रशासन तैयार है। सुरक्षा उपायों पर चंद्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। कश्मीर में सुरक्षा बंदोबस्त संतोषजनक है। 

आरएफआईडी प्रणाली से होगी यात्रियों की सुरक्षा 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अतिरिक्त सीईओ राहुल सिंह ने सुरक्षा उपायों पर कहा कि यात्रा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन आधारित ट्रैकिंग और निगरानी(आरएफआईडी) प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के बाद यह प्रणाली सक्रिय हो जाएगी।

जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में एक नया यात्री निवास बनाया गया

यह उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में एक नया यात्री निवास बनाया गया है, जिसमें 3000 तीर्थयात्री शरण ले सकते हैं। इसके अलावा इस साल बीमा कवर तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।

यात्रा क्षेत्र के बाहर भी रहेगी स्वच्छता की व्यवस्था

एसएएसबी के अतिरिक्त सीईओ ने कहा कि न केवल यात्रा क्षेत्र बल्कि यात्रा क्षेत्र के बाहर भी स्वच्छता की व्यवस्था की जाएगी और पर्यावरण संबंधी चिंताओं का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 43 दिवसीय यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 11 अगस्त को समाप्त होगी। पंजीकरण 450 से अधिक बैंक शाखाओं में किया जा सकता है या एसएएसबी के मोबाइल एप के माध्यम से भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed