फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2020, chhari Mubarak will be start on sunday

Amarnath Yatra 2020 के लिए कल होगा छड़ी मुबारक का आगाज, घर बैठे कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Sat, 04 Jul 2020 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2020, chhari Mubarak will be start on sunday
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा 2020 के लिए छड़ी मुबारक का रविवार को आगाज होगा। पहलगाम में नवग्रह, भूमि पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही 20 जुलाई को छड़ी मुबारक पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगी। गौरतलब है कि 21 जुलाई से यात्रा को शुरू करना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


छड़ी मुबारक सदियों पुरानी परंपरा है। इसके अनुसार, 'भूमि-पूजन', 'नवग्रह पूजन' और 'ध्वजारोहण' की रस्मों को पूरा किया जाता है। यह छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ की यात्रा के आरंभ के अवसर पर होती है। इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सीमित व सांकेतिक पूजा होगी।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः   सुशांत ने लद्दाख में गुजारे थे ये हसीन पल, गालिब के इन अल्फाजों से कही थी दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा न कर पाने वाले भक्त अब डीडी नेशनल पर दर्शन कर सकेंगे। रविवार से बाबा बर्फानी की आरती का सीधा प्रसारण होगा। उप राज्यपाल जीसी मुर्मू की ओर से व्यास पूर्णिमा पर पूजा प्रस्तावित है।



यह भी पढ़ेंः  नापाक हरकतों को आदत बना चुका पाक शायद 'कराची बंदरगाह' भूल गया, पल भर में हो गया था तबाह

दूरदर्शन की 15 सदस्यीय टीम प्रसारण के सिलसिले में शुक्रवार को पवित्र गुफा पहुंच गई है। पांच जुलाई (व्यास पूर्णिमा) से तीन अगस्त (रक्षाबंधन) तक सुबह-शाम दोनों वक्त की आरती का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। हालांकि, यात्रा 21 जुलाई से प्रस्तावित है।

यात्रा के स्वरूप और यात्रा की तिथि पर अगले दो-तीन दिन में होने वाली श्राइन बोर्ड की बैठक में फैसला किया जाएगा। सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों को कठुआ में क्वारंटीन होना होगा। साथ ही सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट भी होगा। भगवती नगर बेस कैंप में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed