फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019 suspended from baltal route due to bad weather and stone pelting on track

मौसम की मार, बालटाल से अमरनाथ यात्रा स्थगित, 2055 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Mon, 29 Jul 2019 07:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 29 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 suspended from baltal route due to bad weather and stone pelting on track
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मानसून के सक्रिय होने के साथ अमरनाथ यात्रा पर असर पड़ने लगा है। सोमवार को दूसरे दिन भी बालटाल ट्रैक से पैदल यात्रा स्थगित रही। हालांकि हेलीकॉप्टर से यात्री पवित्र गुफा तक पहुंचे। बालटाल ट्रैक पर मौसम लगातार खराब हो रहा है। पहलगाम ट्रैक से यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। यात्रा के 29वें दिन बम-बम भोले के जयघोष के साथ 2055 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 321410 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 113 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के साथ 2675 श्रद्धालुओं का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें 2006 पुरुष, 492 महिलाएं, तीन बच्चे और 174 साधु शामिल रहे। पिछले कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, देशभर से पहुंच रहे शिवभक्तों में जोश और उत्साह बरकरार है। अभी यात्रा के लिए काफी समय बचा है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जुलाई के शुरू में मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इसकी सक्रियता अंतिम पखवाड़े में अधिक रही है। जुलाई के शुरू में मौसम के अनुकूल बने रहने से अमरनाथ यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं दिखा। वहीं अब बारिश और फिसलन के कारण यात्रा ट्रैक प्रभावित हो रहा है। एहतियात के तौर पर यात्रियों को बालटाल ट्रैक से पैदल यात्रा की इजाजत नहीं दी जा रही है। दिल्ली से आए राजेश्वर वर्मा ने कहा कि वह पिछले कई वर्ष से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं और इस बार भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर लौटेंगे। बीते शुक्रवार को भी बालटाल ट्रैक से यात्रा स्थगित रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छड़ी मुबारक की तैयारियां तेज
अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने के साथ अमरनाथ छड़ी मुबारक की तैयारियां तेज की गई हैं। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक एक अगस्त को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में दर्शन करेगी। इसके अगले दिन दो अगस्त को डाउन टाउन श्रीनगर स्थित हरि पर्वत पर शारिका भवानी मंदिर, तीन अगस्त को श्री आर्मेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में रुकने के साथ पांच अगस्त को दशनामी अखाड़ा में नाग पंचमी पर छड़ी पूजन किया जाएगा। यात्रा के आखिर में छड़ी मुबारक 10 और 11 अगस्त को पहलगाम, 12 अगस्त को चंदनबाड़ी, 13 अगस्त को शेषनाग, 14 अगस्त को पंजतरणी पड़ाव पर पहुंचेगी। साधु महात्माओं के साथ श्रीनगर के विभिन्न मंदिरों में रुकने के बाद छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन (श्रावण पूर्णिमा) पर 15 अगस्त को पवित्र गुफा में हिमलिंग केदर्शन करेगी। आखिरी जत्थे के साथ जाने वाले श्रद्धालुओं को छड़ी मुबारक के साथ जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed