{"_id":"5cf8d722bdec2206ff5a7b66","slug":"amarnath-yatra-2019-online-registration-crossed-one-lakh-preparation-for-yatra-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: करीब 1.10 लाख से ज्यादा अमरनाथ यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण, तैयारियां जोरशोर से जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: करीब 1.10 लाख से ज्यादा अमरनाथ यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण, तैयारियां जोरशोर से जारी
Thu, 06 Jun 2019 04:36 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से शुरू होने जा रही वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब 1.10 लाख से ज्यादा यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण हो गया है। वहीं, रियासत में श्री अमरनाथ यात्रा के जम्मू स्थित आधार शिविर यात्री निवास से लेकर पहलगाम और बालटाल में भी तैयारियां जोरशोर से जारी है।
जम्मू में यात्री निवास में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रबंधों को अंतिम रूप देने का काम बुधवार को भी जारी रहा। उल्लेखनीय हैं कि बालटाल और चंदनवाड़ी मार्ग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हुई थी। पंजीकरण के बिना किसी को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं देनी की श्री अमरनाथ श्राइन वोर्ड ने घोषणा कर रखी है। पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और येस बैंक की देश के 32 राज्यों में करीब 440 ब्रांचों में पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई गई है।
46 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा इस बार एक जुलाई से शुरू होगी और 15 अगस्त को समाप्त होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 13 साल से कम आयु के बच्चों व 75 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों और छह महीने से गर्भस्थ महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं देने की घोषणा की हुई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में हेलिकॉप्टर से यात्रा करने की योजना बना चुके यात्रियों के लिए चॉपर टिकट ही पंजीकरण माना जाएगा। वहीं यात्रा मार्ग पर ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाइयां, डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, चौबीस घंटे एंबुलेंस सेवा को सुनिश्चित बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन
साबलो की चेतावनी पर बोर्ड के कदम पर नजरें टिकी
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के लंगर संगठनों को 21 जून से पहले कश्मीर में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश ने तूल पकड़ लिया है। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) के अधीन चलने वाले देशभर के विभिन्न लंगर संगठनों ने लंगरों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक हफ्ते में अपने फैसले पर पुनर्विचार के साथ रवैये में बदलाव नहीं लाया तो उनके पास बहिष्कार के सिवा कोई रास्ता नहीं रहेगा। ऐसे में अब श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अगले कदम पर सबकी निगाहें है।