फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019: first puja on Jyeshtha Purnima

अमरनाथ यात्रा 2019: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंदनबाड़ी में प्रथम पूजा

Tue, 18 Jun 2019 02:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 18 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: first puja on Jyeshtha Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंदनबाड़ी में प्रथम पूजा - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा 2019 के लिए सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंदनबाड़ी में प्रथम पूजा की गई। इसमें श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अलावा बाबा अमरनाथ व बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के पदाधिकारी शामिल हुए। पूजन में हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाल यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब तक एक लाख से अधिक यात्रियों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया है। 
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यात्रा के लिए प्रथम पूजन किया गया। इसमें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से सीईओ उमंग नरुला, अतिरिक्त सीईओ अनूप सोनी, बाबा अमरनाथ व बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास से पदाधिकारी कर्ण सिंह चाड़क, शक्ति दत्त शर्मा, सुदर्शन खजूरिया, राजेश बसीन, आरसे पंडिता, पुरुषोत्तम शर्मा आदि गणमान्य नागरिक, सिविल, पुलिस और सेना के अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


इस बीच श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के सीईओ ने नुनवान बेस कैंप में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा-2019 के सुचारु संचालन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पीडीडी के एसई को चंदनबाड़ी से बिजली की उचित व्यवस्था और ट्रैक की रोशनी साथ ही पर्यटन शेड, चिकित्सा शिविर और आपातकालीन निकासी ट्रैक आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडी को अतिरिक्त जनरेटर-सेट उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया। सीईओ ने एक्सईएन आरएंडबी को पहलगाम से मकैडमाईजेशन का काम इस महीने की 20 तारीख तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएचई के एसई को निर्देश दिया कि वे ट्रांजिट कैंपों में पानी की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करें। योजना के अनुसार टेंट स्थापित किए जाएं, फायर गैप के रख-रखाव, आग बुझाने के यंत्रों की स्थापना और अन्य सभी सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए। 


उन्होंने सीएमओ अनंतनाग को सभी स्टेशनों पर पर्याप्त श्रमशक्ति के साथ जीवन रक्षक दवाओं, आक्सीजन सिलेंडर और एंबुलेंस की उपलब्धता यकीनी बनाने को कहा। डीडीसी अनंतनाग ने बताया कि गुलाब बाग में अतिरिक्त ट्रांजिट कैंप स्थापित किया गया है। इसके अलावा, लगभग 800 लोगों की क्षमता के साथ अतिरिक्त आवास सुविधा की पहचान वेसू में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed