फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: 18 thousand pilgrims stranded in Baltal, many returning, 4821 pilgrims visit

अमरनाथ यात्रा: बालटाल में 18 हजार श्रद्धालु फंसे, हजारों वापस लौटे, 4821 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, 07 Jul 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू Updated Sat, 07 Jul 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra: 18 thousand pilgrims stranded in Baltal, many returning, 4821 pilgrims visit

मौसम साफ होने के बाद शुक्रवार को पहलगाम ट्रैक से अमरनाथ यात्रियों को पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना किया गया। जबकि बालटाल ट्रैक खराब होने के कारण यात्रा रुकी रही। यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया। बालटाल में अभी करीब 18000 हजार यात्री फंसे हुए हैं। काफी यात्री यहां से बिना दर्शन किये वापस जा रहे हैं।  बालटाल बेस कैंप से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पहलगाम शिफ्ट किया जा रहा है। दूसरी ओर जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से शुक्रवार को भी अमरनाथ यात्री नहीं भेजे गए। 

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने बालटाल, पंजतरणी और नुनवान (पहलगाम) यात्रा कैंपों का दौरा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर पंजतरणी व बालटाल ट्रैक पर फंसे लगभग 400 यात्रियों को वायुसेना ने तीन हेलीकाप्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन


पिछले दिनों मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बालटाल ट्रैक पर कई जगह भारी नुकसान पहुंचने के साथ फिसलन है। इससे ट्रैक को असुरक्षित अघोषित करके यात्रा को आगे भी स्थगित किया जा सकता है। पहलगाम और बालटाल हवाई ट्रैक पर चापर सेवा से यात्रा बहाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बालटाल से लखनपुर तक हजारों यात्री फंसे

इस बीच नौंवे दिन 4821 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 73023 तक पहुंच गया है। नीलग्रथ से पवित्र गुफा तक बालटाल चापर सेवा से 1314 श्रद्धालु पहुंचे। इसमें 839 पुरुष और 475 महिला श्रद्धालु शामिल रहे। शुक्रवार को बालटाल बेस कैंप में 400 श्रद्धालु पहुंचे। ट्रैक के असुरक्षित होने के कारण श्रद्धालुओं को पहलगाम से यात्रा के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

पिछले दो दिन से बालटाल में फंसे हजारों श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे यात्रियों को वैष्णो देवी व जम्मू दर्शन में अन्य दूसरे धार्मिक स्थलों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। बालटाल से यात्रा रुकने से रियासत के प्रवेशद्वार से कश्मीर तक हजारों यात्री फंसे हुए हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली और राजस्थान के यात्री हैं।  

यात्रा प्रबंधों का जायजा
मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि यात्रा रुकने की सूरत में अमरनाथ यात्रियों के लिए सभी उचित इंतजाम किए गए हैं। मौसम खराब होने के कारण बालटाल ट्रैक से यात्रा स्थगित की गई है। यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है। संभागीय प्रशासन की ओर से निगरानी कमेटियों का गठन किया गया है। 

यहां शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए निगरानी कमेटियों का गठन किया गया है। साफ सफाई के लिए अस्थायी और मोबाइल सेनिटेशन यूनिट स्थापित किए गए हैं। कीमतों की दरों पर नकेल कसने के लिए प्राइस कंट्रोल टीमें स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि 20000 यात्रियों की क्षमता वाले विभिन्न केंद्रों पर यात्रियों के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रुकने की सूरत में श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी, शिवखोड़ी और अन्य दूसरे धार्मिक स्थलों पर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed