फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath pilgrims will get better facilities

अमरनाथ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
Amarnath pilgrims will get better facilities
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने श्री अमरनाथ यात्रा 2021 में शिव भक्तों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं यात्रा पूर्व समय में सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

सलाहकार ने वीरवार को बालटाल ट्रैक पर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बालटाल आधार शिविर, दोमेल और पवित्र गुफा में की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक में सलाहकार ने कहा कि ट्रैक मार्ग और शिविरों में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। स्वच्छ शौचालय सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जाए। लंगर सेवा, बिस्तर, तंबू आदि में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए। सभी सुरक्षा मानकों के तहत यात्रा व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जाए। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए संबंधित विभाग समन्वय मजबूत बनाकर काम करें। सलाहकार ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अन्य बैठक कर विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। परियोजनाओं को गति देने के लिए सभी रुकावटों को प्राथमिकता पर दूर किया जाए। इन परियोजनाओं में गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed