{"_id":"5b470b5f4f1c1b02278b5efb","slug":"amarnath-pilgrims-bus-rammed-in-truck-at-national-highway-udhampur-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी अमरनाथ श्रद्धालुओं की मिनी बस, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ी अमरनाथ श्रद्धालुओं की मिनी बस, 13 लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में अमरनाथ श्रद्धालुओं को ले जा रही मिनी बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमे तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। उधमपुर एसएसपी राईस भट्ट के मुताबिक यह सभी यात्री उस काफिले में शामिल थे जो 3,419 तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को लेकर जा रहा था। यह तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु भी शामिल थे।
विज्ञापन
उधमपुर एसएसपी राईस भट्ट ने बताया कि जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के निकट तड़के करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि हादसा मिनी बस चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से हुआ है। इस हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है। इसमें 10 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से और तीन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से यात्रा में शामिल होने आए हुए थे।
विज्ञापन
J&K: Thirteen #Amarnath pilgrims injured after the mini bus they were traveling in rammed into a parked truck near Birma Bridge in Udhampur.
विज्ञापन
SSP Udhampur Rayees Bhat says, "2-3 people are seriously injured but all the 13 people are stable." pic.twitter.com/x5v9AuBlHV— ANI (@ANI) July 12, 2018