{"_id":"57974eda4f1c1b327d21e6aa","slug":"amarnath-pilgrim-killed-9-hurt-as-vehicle-rolls-down-gorge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों से भरा वाहन नदी में गिरा, एक श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों से भरा वाहन नदी में गिरा, एक श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 26 Jul 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप चंदनवाड़ी में सोमवार सुबह एक वाहन के नदी में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर लाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी यात्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन पार्किंग में खड़ा था, इसी दौरान वाहन चाहक ने हैंड ब्रेक लगाई लेकिन ब्रेक नहीं लगने की वजह से वाहन 45 मीटर नीचे नदी में जा गिरा। मौके पर तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार सभी दस लोगों को निकाल लिया।
विज्ञापन
सभी घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान गिरधारी लाल निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वाहन में 3 अमरनाथ यात्री और 7 स्थानीय लोग सवार थे।
विज्ञापन
वहीं गंभीर रूप से दो अन्य घायलों को भी एयरलिफ्ट करके श्रीनगर इलाज के लिए लाया गया है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान हुई अलग-अलग हादसों में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है।