फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Incident Update: Dead bodies of 16 pilgrims recovered, rescue continued overnight, yatra suspended

अमरनाथ हादसा अपडेट: अब तक 16 श्रद्धालुओं के शव बरामद, रातभर चलता रहा रेस्क्यू, फिलहाल यात्रा स्थगित 

Sat, 09 Jul 2022 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 11:00 AM IST
सार

अमनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आए मलबे की चपेट में आने से पचास से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग जगहों पर पर पहुंचाया गया है। सेना और अन्य एजेंसियां रात से लगातार बचाव और राहत अभियान में लगी है। 

विज्ञापन
Amarnath Incident Update: Dead bodies of 16 pilgrims recovered, rescue continued overnight, yatra suspended
अमरनाथ हादसे के बाद सेना का बचाव दल तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। बादल फटने के बाद पहाड़ से आया सैलाब श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगरों समेत करीब 40 टेंट बहा ले गया। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन

घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया

हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान और घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन ने हादसे को देखते हुए यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे अमरनाथ गुफा से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बादल फटा। इससे गुफा के सामने से बहने वाले नाले में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी।

विज्ञापन

तेज बहाव में आया पानी दर्जनों टेंटों को साथ बहा ले गया

पवित्र गुफा के ठीक सामने यात्रियों के लिए टेंट सिटी (यात्री शिविर) बनाई गई है। यहां एक टेंट में चार से छह लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। तेज बहाव में आया पानी दर्जनों टेंटों को साथ बहा ले गया। हादसे के समय बारिश हो रही थी और ज्यादातर यात्री टेंट के भीतर थे। बाढ़ के साथ तीन लंगर और 40 के करीब टेंट बह गए। यात्रियों में भगदड़ के साथ चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं

आपदा प्रबंधन दलों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बाढ़ से बचने के लिए यात्री टेंट छोड़ पहाड़ की ढलान पर चढ़ गए। पुलिस के अनुसार तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू दल ने अभी तक 16 शव निकाल लिए हैं।

पचास से अधिक यात्री घायल 

इनमें से ज्यादातर अमरनाथ यात्री हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। लापता लोगों की संख्या काफी है, जिसके चलते अंधेरा होने के बावजूद रात को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। वहीं, यात्रा मार्ग भी कई जगहों पर बह गया है। ऐसे में फंसे हुए यात्रियों को अलग-अलग रेस्क्यू दल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed