फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath cave latest pictures comes out but Yatra registration not fixed yet

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, पहलगाम ट्रैक के मुआयने के साथ अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहट तेज

Wed, 03 Jun 2020 06:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Amarnath cave latest pictures comes out but Yatra registration not fixed yet
बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बीच श्री अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बुधवार को पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से 28.2 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम ट्रैक का मुआयना करने को यात्रा की तैयारी का संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन


टीम ने देखा है कि ट्रैक पर कहां-कहां और कितनी बर्फ पड़ी है। इसके साथ ट्रैक कितना खराब हुआ है। साथ ही 14 किलोमीटर के दूसरे परंपरागत बालटाल ट्रैक पर भी तैयारियां शुरू की गई हैं। गांदरबल के जिला उपायुक्त शफकत इकबाल के अनुसार अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू की गई हैं। बालटाल ट्रैक पर काम किया जा रहा है। अभी यात्रा की तिथि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच पवित्र गुफा में हिमलिंग पूर्ण रूप से विराजमान हो चुके हैं। उंचाई 14 फीट बताई जा रही है। पवित्र गुफा के आसपास के क्षेत्र में भारी बर्फ जमी हुई है। अमरनाथ यात्रा को इसी महीने की 23 तारीख को शुरू किया जाना प्रस्तावित है लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रा के शेड्यूल में बदलाव तय माना जा रहा है। कोरोना संकट के मद्देनजर इस साल यात्रा अवधि को कम कर सिर्फ 15 दिन करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिर्फ हेलिकॉप्टर से यात्रा करवाने के साथ यात्रियों की आयु सीमा में संशोधन भी हो सकता है। जानकारों के मुताबिक सीमित यात्रा की सूरत में इसे जुलाई मध्य में शुरू किया जा सकता है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अभी तक अग्रिम यात्री पंजीकरण पर फैसला नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed