{"_id":"6a389ed9aea943619d098a5c","slug":"amar-ujala-meritorious-student-award-ceremony-and-lg-to-felicitate-332-toppers-from-classes-10-and-12-today-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, एलजी करेंगे 10वीं-12वीं के 332 टॉपर्स को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, एलजी करेंगे 10वीं-12वीं के 332 टॉपर्स को सम्मानित
Mon, 22 Jun 2026 08:06 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:06 AM IST
सार
अमर उजाला ने सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के कुल 332 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के मंच पर सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कश्मीर संभाग के 10 जिलों के कुल 332 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 10वीं के शीर्ष 106 और 12वीं के 226 मेधावी शामिल हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव राम निवास शर्मा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. दरख्शा अंद्राबी व आयुक्त सचिव सहकारिता यशा मुदगल भी उपस्थित रहेंगी। समारोह में मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ ही विशेष उपहार भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कश्मीर संभाग की मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। अमर उजाला हर वर्ष मेधावियों को अपने मंच से सम्मानित करता है। आयोजन में आकाश इंस्टीट्यूट, अर्नी यूनिवर्सिटी, जेएंडके बैंक, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कश्मीर मोटर्स, जम-जम कुड वेल, वीरू अर्नामेंट और दून स्कूल हमारे सहयोगी हैं।
विज्ञापन