फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala abhiyan education health more than eighty percent adolescents took first dose of covid vaccination jammu kashmir

स्वास्थ्य अभियान: टीकाकरण के लिए किशोरों में बढ़ा रुझान, 12 से 14 आयु वर्ग में 80 फीसदी ने ली पहली खुराक

Wed, 04 May 2022 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 May 2022 01:04 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12 से 14 आयु वर्ग में जिला पुंछ में 23785 के साथ 102 प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया है। इसी तरह जिला डोडा में 21019 के साथ 105 प्रतिशत किशोरों को पहली खुराक दी गई है।

विज्ञापन
amar ujala abhiyan education health more than eighty percent adolescents took first dose of covid vaccination jammu kashmir
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में किशोर वर्ग में कोविड टीकाकरण के लिए रुझान बढ़ा है। इस वर्ग में अब तक 80 फीसदी किशोरों ने पहली खुराक ले ली है, जबकि दूसरी खुराक में 27 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया गया है। इसमें 599700 किशोरो को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां पहली खुराक में अभी 50 फीसदी भी टीकाकरण नहीं हुआ है, लेकिन अधिकांश में इसमें प्रगति हुई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12 से 14 आयु वर्ग में जिला पुंछ में 23785 के साथ 102 प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया है। इसी तरह जिला डोडा में 21019 के साथ 105 प्रतिशत किशोरों को पहली खुराक दी गई है। पहली खुराक में जिला रामबन, कठुआ और शोपियां जिले में 99 प्रतिशत किशोरों को कवर कर लिया गया है। जिला रियासी में 96 प्रतिशत से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई है। जिला गांदरबल में यह आंकड़ा 97 प्रतिशत, पुलवामा में 90 प्रतिशत, अनंतनाग में 91 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण किया गया है। 
विज्ञापन


बांदीपोरा में सिर्फ 40 प्रतिशत टीकाकरण
पिछड़े जिलों की बात करें तो कश्मीर के बांदीपोरा जिला में अभी पहली खुराक में 40 प्रतिशत तक ही किशोरों का टीकाकरण किया गया है। किश्तवाड़ में भी सिर्फ 41 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। जिला जम्मू में 55 और जिला सांबा में 67 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हुआ है। दूसरी खुराक में अभी किसी भी जिले में अनुमानित आबादी पर सौ प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक विभिन्न आयु वर्ग में 22715274 लोगों का टीकाकरण किया गया है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में टीकाकरण में जम्मू-कश्मीर का बेहतर प्रदर्शन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। इसमें स्कूलों में सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र छात्रों को दोनों टीके की खुराक दी जाए। यह अभियान जोरशोर से जारी है। छात्रों को जागरूक भी किया जा रहा है। - डॉ. सलीम-उर-रहमान, निदेशक डीजी, परिवार कल्याण विभाग। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed