फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar ujala abhiyan education health

सरकारी स्कूलों में निजी की तर्ज पर मिलेगी बेहतरीन शिक्षा

विज्ञापन
Amar ujala abhiyan education health
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों की रूपरेखा बदलेगी। बच्चों को निजी स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लासेज व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग पहले चरण में हायर सेकेंडरी स्कूलों के उन्नयन के साथ कक्षाओं को स्मार्ट क्लासेज में बदलेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जम्मू और श्रीनगर शहर में स्मार्ट कक्षाएं बनेंगी। अन्य जिलों में शिक्षा विभाग स्मार्ट क्लासेज का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जारी बजट में 518 स्मार्ट क्लासेज बनाने का प्रावधान किया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि संभाग में हायर सेकेंडरी स्कूलों के उन्नयन के साथ स्मार्ट क्लासरूम बनाई जा रही हैं। बच्चों को स्मार्ट क्लासेज में बेहतर डेस्क व अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। पहले चरण में जम्मू के हायर सेकेंडरी स्कूल में स्मार्ट क्लासेज बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे फिर सभी जिलों में बदलाव किया जाएगा। बजट में स्मार्ट क्लासेज बनने की प्रावधान किया गया है। विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। नए वित्त वर्ष में स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज बनने की प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग अगले वर्ष तक सभी स्कूलों में एक-एक स्मार्ट क्लास बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed