{"_id":"6244c2bc082d841809709c48","slug":"amar-ujala-abhiyan-education-health-jammu-city-news-jmu256807425","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाएगा स्कूल शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाएगा स्कूल शिक्षा विभाग
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग नीट, जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देगा। पहले चरण में इसी शिक्षा सत्र से 200 विद्यार्थियों को सुविधा दी जाएगी। इसमें 100 जम्मू और 100 कश्मीर संभाग से विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। जम्मू और श्रीनगर शहर में कोचिंग सेंटर बनाए जाएंगे, जहां पर आवासीय व अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को ये सुविधा देगा। इसके लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा के बाद दोनों संभाग से सौ-सौ विद्यार्थियों का चयन होगा। विभाग ने जम्मू संभाग के बच्चों के लिए गोल गुजराल में केंद्र बनाया है। यहां पर बच्चों को रहने के साथ ही पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसका उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को नीट, जेईई मेन आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। विभाग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा। विभाग विस्तृत दिशानिर्देश और पात्रता मापदंड जारी करेगा। विभाग पहली कड़ी में 200 विद्यार्थियों के साथ इस कवायद को शुरू करेगा। परिणाम अच्छे आने पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
गोल गुजराल स्कूल में जिन बच्चों का दाखिला होगा उन्हें आवासीय सुविधा मिलेगी। इस सत्र से इसे शुरू कर रहे हैं। अगले वर्ष तक अपनी आवासीय सुविधा होगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाना उद्देश्य है।
विज्ञापन
- डॉ. रवि शंकर शर्मा, निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू