फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar nath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए सीआरपीएफ तैयार: डीआईजी

विज्ञापन
amar nath yatra
जम्मू। श्रीअमरनाथ यात्रा के लिए सीआरपीएफ तैयार है। यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। यह बातें सीआरपीएफ के डीआईजी राजेंद्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद इस बार निश्चित तौर पर यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। लिहाजा इसके लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। सुरक्षा के पर्याप्त और पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सीआरपीएफ की यात्रा में अहम भूमिका रहती है और इसे पूरी ताकत के साथ निभाया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में 275 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
सीआरपीएफ की ओर से मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सैनिक कॉलोनी में गुरु रविदास सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ डीआईजी राजेंद्र प्रसाद और 76 बटालियन के कमांडेंट टीएच खान ने किया। शिविर में 275 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 250 मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के तीन डाक्टरों सहित और सीआरपीएफ के डाक्टर एस सोमिया, राहुल मलपोत्रा और नियती अबरोल ने सेवाएं दीं। टीएच खान ने लोगों से नियमित व्यायाम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed