फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar nath yatra

लंगर में कुछ साउथ इंडियन व पंजाबी पकवानों को शामिल करने की तैयारी

विज्ञापन
amar nath yatra
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा में इस बार कुछ साउथ इंडियन व पंजाबी पकवानों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर ऑर्गेनाइजेशन (साबलो) ने श्राइन बोर्ड से यात्रा फूड मेन्यू में बदलाव करने का अनुरोध किया है। हालांकि इसमें जोर दिया गया है कि इन पकवानों में हैवी फूड नहीं होगा और मेन्यू का पालन किया जाएगा। साबलो के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राजभवन में भेजा गया है। अभी तक यात्रा फूड मेन्यू में तले हुए पदार्थों को बाहर रखा गया था।
विज्ञापन

इस बार अमरनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रियों की सेवा के लिए बालटाल और चंदनबाड़ी रूट पर 115 संगठनों को लंगर लगाने की अनुमति दी गई है। देशभर से कश्मीर में लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो गया है और 22-25 जून तक लगभग सभी संगठनों के पहुंचने की उम्मीद है। साबलो के महासचिव एचके चुग ने कहा कि श्राइन बोर्ड से फूड मेन्यू में कुछ पकवानों को शामिल करने का अनुरोध किया गया है। यात्रा में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनकी अलग-अलग संस्कृति और खानपान होता है। ऐसे में स्थानीय सामान्य भोजन से उन्हें स्वाद नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

---
साउथ इंडिया से आने वालों को डोसा
और पंजाबियों को नाश्ते में परांठा पसंद
मसलन साउथ इंडिया से आने वाले अधिकांश यात्री डोसा पसंद करते हैं। इसी तरह पंजाबियों के नाश्ते में परांठा अहम होता है। प्रत्येक लंगर में पहले पूजा-अर्चना के दौरान प्रसाद के तौर पर हलवे का सेवन किया जाता था। लेकिन इस बार अधिकांश आइटमों को बाहर रखा गया है। हमने बोर्ड से जोर दिया है कि हैवी फूड पदार्थों को न रखकर पारंपरिक फूड पदार्थों को शामिल कर लिया जाए। लंगर वालों को लखनपुर से सुरक्षा घेरे में आगे भेजा जा रहा है। इस बार प्रत्येक लंगर में 50 से 60 सेवादार रहेंगे। यात्रा मार्ग पर सभी तरह के गुटखा पदार्थ और शराब प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लंगरों में ये खाद्य पदार्थ हैं प्रतिबंधित
इस बार फूड मेन्यू में पूड़ी, भटूरा, पिज्जा, बर्गर, स्टफ्ड परांठा, डोसा, फ्राइट रोटी, मक्खन के साथ ब्रेड, क्रीम आधारित खाद्य, अचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चौमिन और फ्राइड व फास्ट फूड प्रतिबंधित हैं। यात्रा मार्ग पर कोल्ड ड्रिंक्स प्रतिबंधित है। इसी तरह हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, खोया बर्फी, रसगुल्ला व अन्य हलवाई पदार्थ भी प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed