{"_id":"5f35afef42e8fa12752e3f0a","slug":"along-with-tackling-terrorism-in-the-valley-now-crpf-personnel-donating-plasma-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंकवाद से निपटने के साथ-साथ अब प्लाज्मा भी दान कर रहे सीआरपीएफ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आतंकवाद से निपटने के साथ-साथ अब प्लाज्मा भी दान कर रहे सीआरपीएफ जवान
Fri, 14 Aug 2020 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ हो या फिर कानून व्यवस्था खराब करने वाले प्रदर्शनकारियों से निपटना हो हर जगह सीआरपीएफ जवान आगे आकार मोर्चा संभालते हैं। अब यह जवान कोरोना संक्रमित कश्मीरी लोगों को प्लाज्मा डोनेट कर उनकी जान बचाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। अब तक लगभग आठ से अधिक पॉइंट प्लाज्मा जवानों ने दान किया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 में सीआरपीएफ द्वारा शुरू की गई मददगार हेल्पलाइन 14411 इस लॉकडाउन में लोगों का सहारा बनकर उभरी है। इसी हेल्पलाइन पर फोन आने पर सीआरपीएफ ने जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। अब कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्लाज्मा को लेकर भी लोग इस हेल्पलाइन पर कॉल कर रहे हैं। यहां 15 से अधिक कॉल आ चुकी हैं। आठ यूनिट प्लाज्मा जवानों ने दान किया है।
विज्ञापन
प्लाज्मा डोनेट करने वाले सीआरपीएफ के दो जवानों ने कहा कि वह काफी गर्व महसूस कर रहे कि वह किसी की जान बचाने के काम आ रहे हैं। चेन्नई के रहने वाले एएसआई टी मुनियांडी ने कहा कि जब उन्हें यह पता लगा कि एक व्यक्ति को प्लाज्मा की जरूरत है तो उनसे रहा नहीं गया। स्किम्स में प्लाज्मा दान कर उस व्यक्ति की जान बचाई।
विज्ञापन
वहीं उत्तर प्रदेश के सचिन कुमार ने कहा कि पहले जब वह पॉजिटिव हुए तो सभी की तरह उन्हें भी डर लगा कि अब क्या होगा पर जब ठीक हुए तो वह अब खुश हैं कि वह ठीक होने के साथ-साथ अब प्लाज्मा डोनेट कर दूसरों को भी ठीक होने में मदद कर सकते हैं।