फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Along with employment to the best sportspersons in Jammu and Kashmir, cash awards will also be given, up to one crore will be given in cash

खेल नीति को मंजूरी: जम्मू-कश्मीर में बेहतरीन खिलाड़ियों को रोजगार के साथ ही नकद पुरस्कार भी,  एक करोड़ तक मिलेगा नकद

Sat, 05 Feb 2022 03:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 03:34 PM IST
सार

प्रदेश की खेल नीति को राज्य प्रशासनिक परिषद ने दी मंजूरी। खिलाड़ियों तथा खेल एसोसिएशनों को प्रोत्साहन देने के लिए परशुराम समेत कई पुरस्कारों की भी घोषणा।  

विज्ञापन
Along with employment to the best sportspersons in Jammu and Kashmir, cash awards will also be given, up to one crore will be given in cash
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित करने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए खेल नीति 2022 को मंजूरी दी है। इससे पहले बेहतरीन खिलाड़ी भर्ती नियम बनाकर खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने का फैसला किया था। इस फैसले से जम्मू-कश्मीर देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है जो उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राजपत्रित तथा गैर राजपत्रित पदों पर नौकरी देने के साथ-साथ एक लाख से एक करोड़ रुपये तक का नकद पुरस्कार भी देगा।

विज्ञापन

 

खेल एसोसिएशनों को प्रोत्साहन देने के लिए परशुराम समेत कई पुरस्कारों की भी घोषणा
इसके साथ ही खिलाड़ियों तथा खेल एसोसिएशनों को प्रोत्साहन देने के लिए परशुराम समेत कई पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक परिषद (एसी) ने जम्मू-कश्मीर खेल नीति 2022 के मंजूरी दी है। प्रदेश की खेल प्रतिभा को प्रेरित करने के लिए खेल नीति में ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई चैंपियनशिप (सीनियर/जूनियर), विश्व कप चैंपियनशिप, युवा ओलंपिक खेल, दक्षिण एशियाई खेल, विश्वविद्यालय खेल चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन

 

इसके अलावा एक लाख से एक करोड़ रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय स्कूल खेल में पदक विजेताओं को युवा सेवा और खेल निदेशालय द्वारा विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रतिभा की पहचान कर खिलाड़ी होंगे तैयार
नई खेल नीति के मूल सिद्धांत में सभी के लिए खेल और सभी के लिए फिटनेस है। खेल नीति में प्रतिभा की पहचान, खेल सुविधाओं के विकास, कम उम्र से ही खिलाड़ी तैयार करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और रोजगार देने पर फोकस किया गया है। 
 
हर वर्ष दस सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाएंगे
नई खेल नीति खेलों को बढ़ावा देने वालों को भी प्रोत्साहित करेगी। हर वर्ष दस उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने के साथ-साथ, खेल एसोसिएशनों के लिए खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, दो वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल आयोजक और रेफरी को पुरस्कार और पांच सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों को परशुराम अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का उपयोग कर नवोदित खिलाड़ियों और एथलीटों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 
दिव्यांगों को भी प्रोत्साहन, जिला स्तर पर होंगे पैरा गेम्स
जिला स्तर पर पैरा गेम्स का आयोजन होगा। नई खेल नीति सामान्य खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। दिव्यांग खिलाड़ियों को पर्याप्त बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण सुविधा दी जाएगी। इन खिलाड़ियों के अनुकूल खेल ढांचे को तैयार कर, विभाग जिला और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर पैरा-गेम्स का भी आयोजन करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed