फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Allegations of government land grab in the name of religion

मंदिर के नाम पर हड़प ली सरकारी भूमि

Mon, 09 Feb 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Feb 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
Allegations of government land grab in the name of religion

वार्ड एवं वेलफेयर डेवलपमेंट कमेटी ने गुज्जर नगर में रहने वाले कुलगाम निवासी पर सरकारी भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। इसे लेकर राज्यपाल से शिकायत भी की गई है। सोमवार को प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता में कमेटी के लोगों ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


गुज्जर नगर सेवा समिति ने भी इसका समर्थन करते हुए कार्रवाई की मांग की। कमेटी के सचिव मोहम्मद शफी डार ने बताया कि कुलगाम निवासी शब्बीर अहमद शाह पर आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर निजी स्वार्थ हेतु काम कर रहा है।
विज्ञापन


मुस्लिम उत्थान फोरम के नाम पर शब्बीर शाह ने नगर निगम, जेडीए, कस्टोडियन और ओकाफ की सैकड़ों कनाल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

वह मुस्लिम समुदाय के नाम पर इस जमीन को हड़प रहा है। यह भी बताया कि शब्बीर के खिलाफ इस तरह के पंद्रह मामले लंबित हैं। जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कमेटी के समर्थन में गुज्जर नगर सेवा समिति ने भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed