{"_id":"669500487973ab43030bf0a2","slug":"allegations-of-assault-on-a-security-guard-of-jammu-university-workers-stage-protest-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का आरोप, कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का आरोप, कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 15 Jul 2024 04:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:26 PM IST
सार
जम्मू विश्वविद्यालय के एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोमवार को अन्य सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय के एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोमवार को अन्य सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
इसके विरोध में सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी कर्ण सिंह ने बताया जम्मू विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के प्रेसिडेंट ने उन पर हाथ उठाया और मारपीट की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे उनसे सामान्य रूप से पूछताछ कर रहे थे। इस बीच उसने न सिर्फ हाथ उठाया बल्कि गाली गलौज भी की। सुरक्षा कर्मियों ने विवि प्रशासन से मारपीट करने वाले के मामले एफआई दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन