फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all voting record break in last phase election in jammu

राजनीतिक पंडितों की उम्मीद, घाटी के टूटेंगे रिकार्ड

Thu, 18 Dec 2014 10:08 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
all voting record break in last phase election in jammu

विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में वोटों की बरसात होगी। पिछले तीन चुनावों में यहां जमकर मत पड़े थे। हालांकि, गुरुवार को शीतलहर तथा कोहरे के प्रकोप के कारण मतदान प्रभावित होने की आशंका से राजनीतिक दल चिंतित नजर आए, लेकिन अगले दो दिनों तक मौसम बिलकुल साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। राजनीतिक पंडितों ने भी मतदाताओं के पूरे जोशोखरोश के साथ निकलने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


जम्मू जिले की 11, कठुआ की पांच और राजोरी जिले की चार सीटों पर शनिवार को मतदान होना है। पिछले तीन चुनावों 1996, 2002 और 2008 के चुनावों में इन 20 सीटों में से कुछ को छोड़कर अन्य सीटों पर लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ। 20 सीटों पर कुल 73 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


सबसे अधिक मढ़ में 82 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तीनों जिले में सरकार स्तर पर जोरदार प्रयास किए गए हैं। राजनीतिक दलों की ओर से भी इस प्रकार की कोशिशें की गई हैं। वीरवार को प्रचार अभियान थमने के बाद सभी दल बूथ मैनेजमेंट तथा वोटरों को बूथ तक पहुंचाने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक पंडित प्रो. अनुराग गंगल का मानना है कि लोगों में जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा बढ़ी है। पिछले चरण के चुनाव ने यह संकेत दे दिए हैं। उनका कहना है कि आखिरी दौर के चुनाव में भी मतदाताओं की बंपर वोटिंग की उम्मीद है। पिछले कई चुनाव में भी यहां जमकर मत पड़े थे।

क‌िस व‌िधानसभा में क‌ितने फीसदी वोट पड़े?

all voting record break in last phase election in jammu
विधानसभा 1996 2002 2008
बनी 63.94 67.63 76.15
बसोहली 63.61 63.15 69.97
कठुआ 64.85 57.00 73.01
बिलावर 62.51 63.90 70.91
हीरानगर 60.84 60.12 66.11
नगरोटा 64.57 63.85 79.36
गांधीनगर 50.56 48.56 64.16
जम्मू पूर्व 47.14 38.67 60.62
जम्मू पश्चिम 43.32 38.69 60.86
बिश्नाह 69.96 67.43 75.77
आरएस पुरा 67.97 61.40 76.58
सुचेतगढ़ 71.70 69.81 79.80
मढ़ 70.70 68.83 82.04
रायपुर दोमाना 61.71 61.05 70.64
अखनूर 72.81 71.27 79.68
छंब 72.32 70.47 78.85
नौशेरा 62.74 57.86 73.10
दरहाल 55.45 46.61 77.37
राजोरी 65.47 27.05 70.12
कालाकोट 55.02 48.66 73.34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed