फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   All parties unite against separatism: Jaitley

अलगाववाद के खिलाफ सभी पार्टियां एकजुट हों : जेटली

Tue, 12 Apr 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 12 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
All parties unite against separatism: Jaitley
कार्यक्रम में मौजूद अरुण जेटली, डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह और ‌ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भाजपा अलगाववाद से कोई समझौता नहीं करेगी। हर हाल में इस प्रकार की घटनाओं का विरोध होगा। विपरीत विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन के पीछे भी अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई ही मकसद रहा है।
विज्ञापन


पार्टी की कोशिश होगी कि कश्मीर आधारित पार्टियों तथा जनता को अलगाववाद के खिलाफ खड़ा किया जा सके। उन्होंने अलगाववाद के खिलाफ सभी पार्टियों से एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। वे जम्मू में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का जम्मू-कश्मीर के साथ भावनात्मक तथा विचारधारा का लगाव रहा है। आज हकीकत यह है कि मुख्यधारा की पार्टियां तथा रियासत की जनता अलगाववाद की हमारी लड़ाई में साथ आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गठबंधन का उपयोग भी इसी दिशा में करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है और पीडीपी के साथी भी जानते हैं कि हमारी विचारधारा बिल्कुल विपरीत है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक और कठिन परिस्थितियों में भाजपा को राज्य की जनता की सेवा का मौका मिला है। 

पार्टी के समक्ष विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की चुनौती

All parties unite against separatism: Jaitley
अरुण जेटली से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जम्मू में भाजपा तथा कश्मीर में पीडीपी को बहुमत मिला। राज्य तथा केंद्र सरकार दोनों के समक्ष चुनौतियां हैं कि आगे कैसे बढ़ा जाए। आज जम्मू-कश्मीर के विकास तथा अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार हाईवे, रेलवे में काफी निवेश कर रही है। हर गांव में अगले कुछ महीनों में बिजली पहुंच जाएगी। जम्मू-कश्मीर में इनडोर तथा आउटडोर स्टेडियम के लिए पैसा दिया गया है। कोशिश होनी चाहिए कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। आईआईटी तथा आईआईएम को क्रियाशील किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन रामलाल, सांसद जुगल किशोर शर्मा व शमशेर सिंह मन्हास, प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा सहित राज्य सरकार के मंत्री और विधायक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed