फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   All citizens of Jammu Kashmir will get free treatment up to five lakhs, Jammu Kashmir Health Scheme will start

जम्मू-कश्मीरः सभी नागरिकों को मिलेगा पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, शुरू होगी स्वास्थ्य योजना

Wed, 22 Jul 2020 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
All citizens of Jammu Kashmir will get free treatment up to five lakhs, Jammu Kashmir Health Scheme will start
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत नहीं आने वाले नागरिकों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य योजना शुरू की जाएगी। इसमें प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की कैशलेश चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। सरकारी कर्मचारी और पेंशनर भी योजना का लाभ पा सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने एबी-पीएमजेएवाई की तीसरी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य योजना जम्मू-कश्मीर के उन सभी निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करेगी, जो वर्तमान में एबी-पीएमजेएवाई के अंतर्गत नहीं आते हैं। इसके तहत पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबी-पीएमजेएवाई की तर्ज पर जेकेएचएस को लागू करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने नई योजनाओं के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों, आईटी इको सिस्टम, अस्पताल नेटवर्क, इलाज खर्च पैकेज, लेन-देन प्रबंधन प्रणाली के विस्तार को मंजूरी दी। उन्होंने योजना के कामकाज की समीक्षा के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य योजना (जेकेएचएस) को लागू करने पर चर्चा की गई।

पीएम आरोग्य मित्र की नियुक्तियां भी होंगी

मुख्य सचिव ने कहा कि दोनों योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए पैनल में शामिल अस्पतालों को प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र (पीएमएएम) बनाना होगा। वे सरकार प्रायोजित स्वास्थ्य कवर के माध्यम से कैशलेस उपचार का दावा करने में उनका मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य एजेंसी के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया, ताकि बिना किसी परेशानी के दावों का निपटारा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed