फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert transporters in jammu kashmir will have strike in state on 12th june

अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 12 जून को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, सैलानियों को हो सकती है परेशानी

Mon, 10 Jun 2019 12:19 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 10 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
alert transporters in jammu kashmir will have strike in state on 12th june
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर 12 जून (बुधवार) को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते लखनपुर से लेकर कश्मीर तक सभी कामर्शियल वाहन नहीं चलेंगे। रविवार को आल जेएंडकेे ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। इस वजह से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण मजबूरन ट्रांसपोर्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग जबरन गाड़ियों में जीपीएस लगाने को उतारू है। 
विज्ञापन


विभाग अभी तक इस सिस्टम के लिए मानीटरिंग कंट्रोल रूम तक तैयार नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, राज्यपाल सलाहकार से मुलाकात की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों में जीपीएस नहीं लगाने के कारण आरटीओ कार्यालय से गाड़ियों को फिटनेस सार्टिफिकेट नहीं पा मिल रहे। इसके कारण कई गाड़ियां का संचालन नहीं हो रहा है। 


एसोसिएशन का कहना है जीपीएस लगवाने वाली कंपनियां दोगुनी कीमत लेकर सिस्टम लगा रही है, जो ट्रांसपोर्टरों अतिरिक्त बोझ है। इस दौरान बस, मेटाडोर, टैक्सी, ऑटो, टैंकर, ट्रक, रेलवे स्टेशन ट्रक यूनियन के सदस्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed