फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert

सैन्य क्षेत्र में सायरन बजने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
alert
सांबा। सैन्य क्षेत्र महेश्वर में वीरवार को दिन में दो-तीन बार सायरन बजा। इसे सुनकर जहां सेना व सुरक्षा बल के जवान अलर्ट हो गए, वहीं स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए। लोग एक दूसरे से जानकारी जुटाने में लग गए कि आखिर सायरन बजने का क्या कारण हो सकता है। बाद में पता चला कि सेना की ओर से रिहर्सल की गई थी। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सात बजे के करीब सैन्य क्षेत्र महेश्वर में सेना की ओर से सायरन बजाया गया। सायरन के दो-तीन बार बजने के कारण लोग दहशत में आ गए। अक्सर जब भी कोई संदिग्ध हलचल होती है तब ही सायरन बजता है। इस कारण स्थानीय लोग भी सकते में आ गए। एक दूसरे से इस बाबत जानकारी जुटाने लगे। बाद में पता चला की जवानों को अलर्ट करने के लिए सेना की ओर से रिहर्सल की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed