{"_id":"6851d87c52b060d9e30bb78e","slug":"alert-on-amarnath-yatra-samba-news-c-10-1-jmu1041-639116-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा पर अलर्ट, सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के नदी-नाले खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा पर अलर्ट, सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के नदी-नाले खंगाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बॉर्डर पुलिस और वीडीजी को संवेदनशील क्षेत्रों में चौबीस घंटे गश्त के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देशभर से साधु-संतों का आना शुरू हो गया है। जम्मू में अग्रिम पंजीकरण शुरू हो चुका है। वहीं, यात्रियों को सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। हर इलाके में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस है।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों को खंगाला। नदी और नालों को भी तलाशा गया। एडिशनल एसपी पुलिस गारू राम के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस चौकियों पर तैनात कर्मियों और वीडीजी के सदस्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में चौबीस घंटे गश्त करने के लिए कहा गया है। पुलिस अधिकारियों ने वीडीजी को कहा है कि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए ताकि पवित्र अमरनाथ यात्रियों को पूरी सुरक्षा दी जा सके।
सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास की आशंका
उधर, रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए घुसपैठ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षाबलों और पुलिस ने सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर स्थायी नाके लगाने शुरू कर दिए हैं।