{"_id":"5f09f7928ebc3e63d25a5f4c","slug":"alert-in-north-kashmir-security-increased-on-information-of-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले की सूचना पर उत्तरी कश्मीर में अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले की सूचना पर उत्तरी कश्मीर में अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
Sat, 11 Jul 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले की सूचना पर उत्तरी कश्मीर में अलर्ट
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बात की पुष्टि उत्तरी कश्मीर में तैनात सेना की 19 डिव के सेना कमांडर मेजर जनरल वीरेंदर वत्स ने की। वीरेंद्र वत्स ने कहा कि आतंकियों के हर मंसूबे को नाकाम किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें, अमर उजाला ने शनिवार को ही खुलासा कर दिया था कि सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट्स हैं कि आतंकी उत्तरी कश्मीर में बारामुला के पट्टन से लेकर एचएमटी श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के नाकों या काफिले को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी यह भी है कि लश्कर के ओजीडब्ल्यू इसकी रेकी कर चुके हैं। हमले को पाकिस्तानी आतंकी रहमान भाई के नेतृत्व वाला दल अंजाम दे सकता है। इनपुट के अनुसार हमले को अंजाम देने वाले आतंकी एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मारे गए दोनों घुसपैठियों को बड़ी वारदात करने भेजा गया था
नौगाम सेक्टर में घुसपैठ करते मारे गए दो आतंकियों से बरामद हथियार और गोला बारूद पर उन्होंने कहा कि वह किसी बड़े हमले को अंजाम देने के इरादे से घुसपैठ कर रहे थे। उत्तरी कश्मीर में आतंकवाद की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर की परिस्थितियां दक्षिणी कश्मीर से बहुत ही अलग हैं। यहां के लोगों ने आतंकियों के एजेंडे को नकारा है और यही कारण है उन्हें वहां ज्यादा समर्थन नहीं मिल पाया।