फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Alert: Cloudburst and landslide warning in Jammu and Kashmir in the next 72 hours

Jammu Kashmir Weather : 72 घंटे में बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी, 12 जिले के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Sun, 24 Aug 2025 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 01:29 AM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग ने बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन
Alert: Cloudburst and landslide warning in Jammu and Kashmir in the next 72 hours
file pic - फोटो : ANI

विस्तार

मौसम के रुख को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए अगले 72 घंटे चुनौती भर रहेंगे। मौसम विज्ञान विभाग ने इस दौरान बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। आपात स्थिति से निपटने को हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर जम्मू संभाग में देखने को मिलेगा। पूरे संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू, कठुआ, डोडा, कुलगाम, अनंतनाग, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रामबन, रियासी, सांबा और उधमपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी गई है। नेशनल हाईवे पर ऊंची पहाड़ियों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की संभावना रहेगी। खराब मौसम का प्रभाव 26 अगस्त तक बना रहेगा।
विज्ञापन


अस्पतालों को अलर्ट किया गया: स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों को ग्रामीण स्तर तक के अस्पतालों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में एंबुलेंस और जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जो कर्मचारी अब तक अवकाश पर थे उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर वापस बुला लिया गया है। जम्मू प्रशासन ने राजस्व, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, शहरी विकास विभाग, जलशक्ति और स्वास्थ्य शिक्षा विभाग को तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल में हैं तो यहां करें संपर्क
प्रशासन ने जम्मू में आपात केंद्र बनाया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा। कोई भी मुश्किल आने पर 0191-2571616 और 0191-2520542 पर तुरंत संपर्क करें। प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में 112 पर भी मदद मांगी जा सकती है।

किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग बंद
किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हो गया। आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी पर बादल फटने से सिनथन में नाले में जलस्तर बढ़ गया होगा। इससे मार्ग टूट गया। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इससे खतरा पैदा हो गया हे। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति नदी-नाले के करीब ना जाए।


राजदान टॉप पर बर्फबारी
उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग पर राजदान टॉप में शनिवार दोपहर में हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि, यातायात में कोई रुकावट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed