{"_id":"c67bae25f884b7935ce9aed20b29ad1c","slug":"aknoor-sex-racket-a-men-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर सेक्स रैकेट में एक और से पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर सेक्स रैकेट में एक और से पूछताछ
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक और दुकानदार को हिरासत में लिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं मामले के आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस अब तक 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने मुख्य बाजार से एक दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एक हफ्ते पहले भी एक दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन दिसंबर को पुलिस ने पठानकोट से एक नाबालिग को युवक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद नाबालिग से यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें नेता, व्यापारी से लेकर कई लोगों के शामिल होने की बात आई थी।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से कार्रवाई शुरू होने पर मामले के अन्य आरोपी फरार हो गए। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस अभी भी लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छापेमारी कर उन्हें दबोचने का प्रयास कर रही है।