{"_id":"64f39a9f3a29f6409406bd8b","slug":"akhnoor-water-scheeme-inogration-akhnoor-news-c-10-1-jam1007-194131-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायत में निकली पानी की राह, हर घर मिलेगा नल से जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायत में निकली पानी की राह, हर घर मिलेगा नल से जल
Sun, 03 Sep 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
4.25 करोड़ रुपये की राह साई गाला पेयजल योजना का काम शुरू
जल जीवन मिशन के तहत होगा निर्माण, डीडीसी सदस्य ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने हर घर नल व स्वच्छ जल के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए चौकी चौरा ब्लॉक की पंचायत राह के लोगों की लंबित मांग को पूरा कर दिया है। 4.25 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनने वाले राह साई गाला पेयजल योजना का निर्माण कार्य का शुरू किया।
इस परियोजना में नया फिल्ट्रेशन प्लांट, नई पाइपलाइन, 15 हजार और 20 हजार गैलन पानी के टैंक आदि शामिल हैं। सुरेश शर्मा ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में पानी की समस्या हल हो जाएगी। इसके अलावा पुराने पाइपों को भी बदला जाएगा। जिनके घरों मे नल नहीं हैं वहां पर नल लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं देशभर में चल रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर स्वच्छ जल व नल पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि बरसात के बाद पंचायत राह और सिलयोट में कई सड़कों पर तारकोल बिछाने के काम को शुरू किया जाएगा। इस मौके पर बीडीसी चेयरपर्सन राहुल देव शर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकी महाजन, सहायक कार्यकारी अभियंता राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कैप्टन बीडी शर्मा, कनिष्ठ अभियंता बालकृष्ण, पंच रतन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो कैप्शन : पेयजल योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा व अन्य। -संवाद