{"_id":"64fa2a3ce34fe1810b038324","slug":"akhnoor-shrikrishan-janmastmi-akhnoor-news-c-10-1-jam1007-197954-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रभु श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा अखनूर, सड़कों पर खूब झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रभु श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा अखनूर, सड़कों पर खूब झूमे भक्त
Fri, 08 Sep 2023 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
राम लीला क्लब की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राम लीला क्लब अखनूर के तत्वावधान में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। पूरा अखनूर नगर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा, पूर्व विधायक डॉ कृष्ण लाल, एसएसपी मोहन लाल भगत, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ, किसान बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत चिब, अखनूर नगर पालिका के प्रधान संजय सराफ, पार्षद राकेश मल्होत्रा समेत कई सरपंच पंच शामिल थे।
शोभायात्रा में नगर के अलग अलग मंदिरों से श्री राधाकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं और बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजों की टुकड़ियां थीं। जिनकी धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते दिखाई दिए। अखनूर मुख्य बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो अखनूर बस अड्डा, निर्दोष चौक, राजा बाजार, पक्का डंगा, आर्य समाज होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान यात्रा यह ओर भक्तों द्वारा जगह जगह प्रसाद एवं लंगर की व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा के सफल आयोजन में राम लीला क्लब के प्रधान बृज मेहता, महासचिव मोहन सिंह जम्वाल, खजांची तरसेम गुप्ता, राजीव गुप्ता, मोहनी पंडित, विनय सपोलिया, सुरेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता, कमल मेहता, दीपक शर्मा, पंडित गणेश, राकेश गुप्ता, अजीत सिंह आदि का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
शोभायात्रा के बाद रात्रि के समय राम लीला क्लब अखनूर द्वारा नगर के रामतलाई मंदिर, बुआ मन्दिर राजपूत मंडी व वार्ड नंम्बर छह के गुजराती मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। जिसके बाद मुख्य आयोजन राधाकृष्ण मन्दिर में हुआ। रात के 12 बजते ही शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया और भगवान श्री कृष्ण जी की आरती की गई।