फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Akhnoor bus accident: 22 bodies sent to native places in two trains

अखनूर बस हादसा: दो ट्रेनों में पैतृक स्थानों पर भेजे 22 शव, जीएमसी जम्मू में 47 घायलों का उपचार जारी

Sun, 02 Jun 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 06:06 AM IST
सार

अखनूर बस हादसे में जान गंवाने वाले 22 श्रद्धालुओं के शवों को दो ट्रेनों के जरिये जम्मू से पैतृक स्थानों पर भेजा गया है।

विज्ञापन
jammu Akhnoor bus accident: 22 bodies sent to native places in two trains
जीएमसी जम्मू में जमा लोग - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू के अखनूर बस हादसे में मरने वाले 22 श्रद्धालुओं के शवों को दो ट्रेनों के जरिये जम्मू से पैतृक स्थानों पर भेजा गया है। इन ट्रेनों में कई घायल और तीमारदार भी गए हैं। जीएमसी में 47 घायलों का इलाज जारी है, इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


शनिवार को 16 घायलों को डिस्चार्ज किया गया है। कुछ लामा (चिकित्सा सलाह के विरुद्ध छुट्टी) पर चले गए। कई घायलों की ऑर्थो सर्जरी करके उन्हें विभिन्न वार्डों में रखा गया है। इनकी देखभाल के लिए कई तीमारदार भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर रात 12:15 बजे अंडमान ट्रेन में 11 शवों को उनके पैतृक स्थानों पर भेजा गया। इस ट्रेन में 11 तीमारदार भी गए। इसके बाद शनिवार की सुबह 8:30 बजे झेलम एक्सप्रेस के विशेष डिब्बे में 11 अन्य शवों को भेजा गया। इनके साथ 21 तीमारदार और कुछ घायल भेजे गए हैं। जीएमसी जम्मू में 47 घायलों को वार्ड-1, डिजास्टर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड रूम नंबर-7, इमरजेंसी वार्ड रूम-4 में उपचार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छह लोगों में दो का मुख्य आईसीयू और चार का इमरजेंसी के आईसीयू-4 में इलाज चल रहा है। ऑर्थो विभाग की ओर से कई घायलों की सर्जरी की गई है। इस हादसे में कई घायलों को गंभीर चोटें और फ्रैक्चर हुए हैं। 


जीएमसी प्रशासन की टीम शनिवार भी घायलों की देखभाल में जुटी रही। हादसे की सूचना मिलने के बाद कई तीमारदार अपनों के पास जीएमसी में पहुंच गए हैं। जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार, सभी घायलों को उचित इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक है, लेकिन अभी वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed