फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, pargwal, police public meeting

Jammu News: कोई संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को करें सूचित

Fri, 20 Oct 2023 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 20 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, pargwal, police public meeting
कोई संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को करें सूचित
विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक बैठक में एसपी ग्रामीण ने परगवाल में लोगों से किया आह्वान
क्षेत्रवासियों ने समस्याएं उजागर कर समाधान की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस और सुरक्षा बलों को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। यह अपील एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क ने वीरवार को पुलिस चौकी परगवाल में आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में लोगों से की। वहीं, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का भी आश्वासन दिया।

परगवाल चौकी प्रभारी दीप शर्मा की देखरेख में वीरवार को हुई बैठक में एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क मुख्य और एसडीपीओ अखनूर मोहनलाल व एसएचओ खौड़ राहुल महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर क्षेत्र के पंचों, सरपंचों, राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से अवैध खनन सहित निर्माण सामग्री में छूट देने का मुद्दा गरमाया रहा। इस दौरान लोगों ने निर्माण सामग्री में छूट देने, दरिया चिनाब का चैनलाइजेशन, सड़कों की मरम्मत, पीएचसी में सुविधाओं की कमी और नशा तस्करी के संबंध में उचित कदम उठाने की अपील की। पुलिस की तरफ से लोगों को उनकी जायज मांगों को ध्यान में रखने और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, सरपंच भूपिंदर सिंह, सरपंच जसपाल सिंह, सरपंच ओम प्रकाश, मगदेश सिंह, दलीप सिंह, उत्तम सिंह, गौरव सिंह, नरेंद्र सिंह और पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed