फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor news, meeting news

Jammu News: पन्नू चौक से गुढ़ा पत्तन तक बाईपास रोड बनाने की मांग, सैनिक भवन के निर्माण पर दिया जोर

Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
akhnoor news, meeting news
एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मासिक बैठक के दौरान
एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, यातायात जाम और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अखनूर। एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन अखनूर की मासिक बैठक रविवार को नौसेना के पूर्व सैनिक लखबीर सिंह सोहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अनुभव साझा करते हुए सामुदायिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा अखनूर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात जाम का रहा। खासकर त्योहारों के दिनों में यातायात बाधित होने से आम लोगों और आपातकालीन सेवाओं को हो रही परेशानी पर सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन ने स्थानीय प्रशासन से पन्नू चौक से गुढ़ा पत्तन तक बाईपास रोड विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रशासन को औपचारिक ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें सैनिक भवन के निर्माण की मांग भी शामिल होगी।

बैठक में पेंशन संशोधन, ईसीएचएस मेडिकल रिइम्बर्समेंट, रेफरल प्रक्रिया और कल्याणकारी आवास के आवंटन पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने संबंधित विभागों से इन मामलों को शीघ्र निपटाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष लखबीर सिंह सोहल ने कहा कि हमारे पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा अनुशासन और समर्पण के साथ की है। अब हमारा दायित्व है कि हम उनके हितों की रक्षा करें। एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन संतोष कुमार ने सभी पूर्व सैनिकों से एकजुट होकर एसोसिएशन से जुड़ने की अपील की। बैठक का संचालन महासचिव वेटरन काका राम ने किया। इस अवसर पर कैप्टन घार सिंह, रघुबीर सिंह, भारत भूषण सहित कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed