फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor news, crime news

Jammu News: अखनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु चोरी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, मवेशी व वाहन बरामद

Tue, 11 Nov 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 11 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
akhnoor news, crime news
अखनूर पुलिस द्वारा पुश चोरी गिरोह के गिरफ्तार आरोपी
अखनूर। अखनूर पुलिस ने पशु चोरी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार कर मवेशी व वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 31 अक्त्तूबर को कश्मीरी मोहल्ला अखनूर से मवेशियों की चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। इस पर थाना अखनूर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस की गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजपुरा का रहने वाला मेदू, राजपुरा मंडी का रहने वाला फारूक खान, कानाचक निवासी मोहम्मद साबेर और अखनूर का मुक़दर अली शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से टाटा मोबाइल वाहन और चोरी हुए मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को एसपी रूरल जम्मू बृजेश शर्मा, एसडीपीओ अखनूर वीरेंद्र गुप्ता की निगरानी में अंजाम दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed