फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor - murder in family dipute

Jammu News: देवर ने पत्थर मारकर की भाभी की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
akhnoor - murder in family dipute
अखनूर थाना क्षेत्र के गांव भरदाल खुर्द में हत्या तक पहुंचा आपसी विवाद का मामला
विज्ञापन

हत्यारोपी का अपने भाई के परिवार वालों से 5 साल से चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर थाना क्षेत्र के गांव भरदाल खुर्द में आपसी विवाद को लेकर व्यक्ति ने अपनी भाभी की पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची अखनूर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अखनूर अस्पताल भेज दिया है।
मृतका वैष्णो देवी के भाई के अनुसार हत्या करने वाले पूर्ण चंद का अपने भाई के परिवार वालों से पांच साल से विवाद चल रहा था और पूर्ण चंद पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुका है। इन हमलों की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को पहले भी दी जा चुकी है। मृतक महिला के भतीजे ने बताया कि वैष्णो देवी खेतों में गेहूं की कटाई कर रही थी और इसी बीच पूर्ण चंद ने वैष्णो देवी पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए, जिससे वह घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घायल अवस्था में वैष्णो देवी को घर ले आए, लेकिन कुछ समय बाद उसे उल्टियां हुई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से पहले पहुंचा मायका पक्ष, करवाया पोस्टमार्टम


उन्होंने बताया कि मायके पक्ष वालों को सुबह बताया गया कि वैष्णो देवी की मौत हो गई है और जब वैष्णो देवी के मायके पक्ष वाले सुबह पहुंचे तो परिवार के सदस्य वैष्णो देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और अखनूर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से शव को कब्जे में लेकर अखनूर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पूर्ण चंद को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed