फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, jyodian, dangal

Jammu News: बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला

Fri, 20 Oct 2023 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 20 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, jyodian, dangal
खड़ाबल्ली तहसील के कलाह गांव में हुआ महादंगल, अखनूर के काली ने जीती दूसरी माली
विज्ञापन

करीब 150 हुए मुकाबले, तीसरी माली पर राजोरी के जावेद का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की तहसील खड़ाहबल्ली के गांव कलाह में वीरवार को पांचवें नवरात्र पर महादंगल हुआ। पीर बाबा के नाम पर दंगल कमेटी कलाह की तरफ से इसका आयोजन किया गया। बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके चलते अखनूर के नितेश पहलवान और दोमाना के कुलदीप के बीच 21 हजार रुपये का इनाम बराबर बांट दिया गया। वहीं, दूसरी माली अखनूर के काली और तीसरी माली राजोरी के जावेद ने जीती है।
दंगल में करीब 150 मुकाबले हुए। बड़ी माली का मुकाबला अखनूर के नितेश और दोमाना के कुलदीप पहलवान के बीच हुआ। काफी संघर्ष के बाद भी मुकाबले को कोई फैसला नहीं निकला, जिसके बाद यह मुकाबला बरामरी पर छूटा। 21 हजार रुपये के इनाम को दोनों पहलवानों में बराबर में बांट दिया गया। दूसरा मुकाबला
विज्ञापन

अखनूर के काली और अखनूर के सोहल के गगन पहलवान के बीच हुआ, जिसे काली पहलवान ने जीत कर 15 हजार रुपये के इनाम पर कब्जा जमाया। तीसरी माली का मुकाबला सुंदरबनी के कालू और राजोरी के जावेद अली बीच हुआ, जिसे जावेद ने अपने नाम कर 11 हजार रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया। इस मौके पर आल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दंगल कलाम निवासी मास्टर सहज राम की देखरेख में करवाया गया। इस मौके पर डा. पवन कुमार, पंच सतपाल, नंबरदार गोपाल दास, बलबीर सिंह, राज सिंह, सोहन लाल और हरबंस लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed