फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, fish, attack

Jammu News: रात में तालाब से मछली कर रहे थे चोरी, पहचान पूछने पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
akhnoor, fish, attack
पंचायत गुरहा जगीर का मामला, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

अखनूर। कुछ दिनों में अखनूर के तालाबों में मछली चोरी के प्रयास बढ़ रहे हैं। ताजा मामला पंचायत गुरहा जगीर का है।
शुक्रवार रात दो मछली चोर गुरहा जगीर के तालाब में मछली चोरी करने के प्रयास से जाल लगाकर बैठे थे। तभी रात के लगभग 2 बजे स्थानीय डंपर चालक मुल्ख राज अपनी गाड़ी की निगरानी के लिए पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों को देख उनसे पहचान पूछी। दोनों ने भागने की कोशिश की। मुल्ख राज ने पीछा कर पकड़ने की कोशिश की तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। इससे मुल्ख राज को चोटें आई हैं। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। पंचायत गुरहा ब्राह्मणा के सरपंच वरिन्दर कुमार बब्बी ने बताया कि शोर सुनाई दिया तो लोग पहुंचे। एक लावारिस मोटरसाइकिल मिला। लग रहा है कि मोटरसाइकिल चोरों का ही है। सरपंच ने बताया कि मौके से मछली पकड़ने का जाल भी मिला है। उन्होंने पुलिस से अपील की कि मोटरसाइकिल के कागजात की जांच कर उसके मालिक से पूछताछ की जाए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

ज्ञात रहे कि क्षेत्र में कुछ दिनों में यह मछली चोरी का दूसरी प्रयास है। बीते बुधवार को गुरहा ब्राह्मणा में भी रात को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पुराने तालाब में मछली चोरी के लिए लगाए जाल की सूचना मिली थी। लोगों ने मछलियों को जाल से मुक्त करवाया था। लेकिन चोर भाग गए थे। लोगों ने पुलिस से मांग की कि जल्द चोरों को पकड़ा जजाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed