{"_id":"6536d6d246dd67a54908acd7","slug":"akhnoor-crime-protest-case-akhnoor-news-c-10-1-jam1007-229476-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नवां खू में अवैध कब्जे का प्रयास, सरपंच ने पूछा तो तान दी पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नवां खू में अवैध कब्जे का प्रयास, सरपंच ने पूछा तो तान दी पिस्तौल
Tue, 24 Oct 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पंचायत डोक जगीर के नवां खू क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास होने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने सड़क को जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों पर छुट्टियों का फायदा उठा कर गुडों की मदद से जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं, सरपंच ने बताया कि कब्जा करने आए लोगों से जब दस्तावेज के बारे में पूछा तो एक ने पिस्तौल तान दी। इसके साथ ही अन्य लोगों के पास भी हथियार थे।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बाहरी लोग गांव में गुंडों की मदद से अवैध कब्जा कर रहे थे और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतर आए। एक ने तो पिस्तौल निकाल कर लोगों को धमकाया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ लोग पहले भी यहां अतिक्रमण का प्रयास कर चुके हैं। छुट्टियों का फायदा उठा कर कुछ लोग अतिक्रमण करना चाहते हैं। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच प्रभ दयाल ने बताया कि उन्हें गांव वासियों से सूचना मिली कि कुछ लोग नवां खु क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जब वहां पहुंचा तो बड़ी संख्या में अनजान लोग दिखाई दिए। जब कब्जा की जा रही जमीन के दस्तावेज के बारे में पूछा तो उनमें से एक ने पिस्तौल तान दी। यह अतिक्रमण का प्रयास था। उनके पास हथियार भी थे। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद वह वहां से भाग निकले। इस तरह का माहौल क्षेत्र में पहली बार देखा है। सरपंच के साथ इस तरह का व्यवहार होने स्थानीय लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द सख्त करवाई की मांग की है।
विज्ञापन
देर शाम को सरपंच प्रभु दयाल, सरपंच देस राज, सरपंच किशोरी लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अखनूर पुलिस थाने पहुंचा और मामले के संबंध में शिकायत दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अखनूर जहीर मन्हास ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर तनाव की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, बताया कि कुछ दिन पहले अदालत की ओर से इस संबंध में निर्देश मिले थे जिसके बाद ग्रामीणों को भूमि में कोई कार्य करने से अगली तारीख तक रोक दिया था। दूसरी पार्टी जम्मू के सिद्धड़ा की है। यह विवाद कस्टोडियन भूमि को लेकर है।