फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, crime, former army person

Jammu News: अखनूर में पूर्व सैनिक का थैला काट उड़ाए 49 हजार

Tue, 05 Dec 2023 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 05 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, crime, former army person
पेंशन लेने आए थे, किराने की दुकान में सामान लेते मिली जानकारी
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे में सोमवार को पेंशन लेने आए 75 वर्षीय पूर्व सैनिक गिटन राम का थैला काट कर चोरों ने 49 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। इसकी जानकारी उन्हें किराना दुकान से सामान खरीदते समय हुए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।

सीमावर्ती क्षेत्र गड़खाल कैंप निवासी पूर्व सैनिक गिटन राम ने बताया कि सोमवार को वह पंजाब नेशनल बैंक से पेंशन लेने आए थे। उन्होंने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। बाद में उक्त राशि से एक हजार रुपये निकाल कर अलग से रख लिए। वहीं, पास ही स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के पास दवाइयों की दुकान पर गए और वहां से दवाई लेकर बैंक में कॉपी पर इंट्री करवाने गए। इसके किरयाने की दुकान पर सामान के पैसे देने लगे तो थैला कटा मिला और पैसे गायब थे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बुजुर्ग ने कहा कि घर का खर्च पेंशन से चलता है। अब उधार पर ही एक माह तक काम चलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed