फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhilesh yadav tweet on jammu kashmir vidhan sabha dissolved matter

जम्मू विधानसभा भंग: अखिलेश का केंद्र पर वार, कहा- कश्मीर से केरल तक जनतंत्र व जनमत का घोंटा गला

Thu, 22 Nov 2018 08:12 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Nov 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav tweet on jammu kashmir vidhan sabha dissolved matter
अखिलेश यादव - फोटो : फाइल

जम्मू-कश्मीर में बुधवार रात विधानसभा भंग होने के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। देर रात से ही देश के कई बड़े नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देना और केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। ऐसे में गुरुवार सुबह ही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर विधानसभा भंग करने के राज्यपाल के फैसले को अलोकतांत्रिक बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कश्मीर से लेकर केरल तक लोकतंत्र खतरे में हैं। ऐसे में देश के सभी विचारवान लोगों को साथ आकर देश को बचाना होगा। ऐसा न करने पर देश के जनमत और जनतंत्र का गला घोंट दिया जाएगा। इस ट्वीट से अखिलेश ने नाम न लेते हुए सीधा बीजेपी और केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है। इस वक्त अखिलेश मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


अखिलेश ने ट्वीट में लिखा कि "जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का अचानक भंग किया जाना पूर्णत: अलोकतांत्रिक है। आज कश्मीर से लेकर केरल तक हर जगह लोकतंत्र खतरे में है। देश के सभी विचारवान नागरिकों को एक साथ आना होगा नहीं तो जनतंत्र व जनमत का गला घोंट दिया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed