{"_id":"5c295520bdec2256b421f44e","slug":"akali-leader-simranjeet-singh-going-to-kashmir-sent-back-including-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर जा रहे अकाली नेता को दल सहित वापस भेजा, बटोत से आगे जाने पर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर जा रहे अकाली नेता को दल सहित वापस भेजा, बटोत से आगे जाने पर हुई नोकझोंक
Mon, 31 Dec 2018 05:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में सेना के ऑपरेशन के दौरान क्रॉस फायरिंग में मारे गए पत्थरबाजों के परिवार से मिलने जा रहे अकाली नेता को रविवार को पुलिस ने रामबन के बटोत से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकाली नेता सिमरनजीत सिंह अपने दल के साथ शनिवार शाम को रामबन के बटोत पहुंचे। दल में करीब आठ लोग शामिल थे। यह दल कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान मारे गए पत्थरबाजों के परिवार के साथ मुलाकात करने जा रहा था। रविवार सुबह रामबन पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस की एक टीम दल के पास पहुंच गई। कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इनको आगे जाने की अनुमति नहीं दी और सभी को बटोत से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
कश्मीर जाने से रोके जाने पर काफी देर तक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक होती रही। अंतत: पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। देर शाम लखनपुर बॉर्डर से उन्हें पंजाब की सीमा में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन