{"_id":"6098441d0c61de3f6d55370d","slug":"ak-47-cartridges-found-in-the-bag-of-women-leader-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट पर महिला नेता के बैग में मिले एके-47 के कारतूस, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट पर महिला नेता के बैग में मिले एके-47 के कारतूस, हिरासत में
Mon, 10 May 2021 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 May 2021 01:50 AM IST
सार
- श्रीनगर से चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान में होना था सवार
- चाडूरा से डीडीसी का चुनाव लड़ चुकी है महिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक पराजित महिला डीडीसी उम्मीदवार के बैग से एके-47 के कारतूस पाए जाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद देर शाम उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बडगाम के चाडूरा से डीडीसी उम्मीदवार रह चुकी शुबीना रविवार को श्रीनगर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान में चढ़ने से पहले हवाई अड्डे के गेट पर जब उसका हैंड बैग तलाशी के लिए एक्सरे से गुजारा जा रहा था उसी दौरान यह कारतूस पकड़ में आया।
विज्ञापन
उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बडगाम जिले के हुमहामा पुलिस को सौंप दिया गया। उक्त महिला फिलहाल हुमहामा इलाके में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए एक निजी होटल में रह रही है। मामसे की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन