{"_id":"5e54c6b38ebc3ef3bc6cec93","slug":"airport-authority-of-india-ranked-jammu-airport-sixth-in-customer-satisfaction-survey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में जम्मू एयरपोर्ट देश में छठे स्थान पर, जानिए कौन है शीर्ष पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में जम्मू एयरपोर्ट देश में छठे स्थान पर, जानिए कौन है शीर्ष पर
Tue, 25 Feb 2020 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में देश भर के 48 छोटे एयरपोर्ट में छठा स्थान मिला है। जम्मू एयरपोर्ट को पांच में से 4.68 की रेटिंग मिली, वहीं, लेह एयरपोर्ट को 4.38 की रेटिंग के साथ 28वां स्थान मिला है। जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 32 उड़ानें आती-जाती हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सालाना 20 लाख से कम यात्रीभार वाले 48 एयरपोर्ट पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक का सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वे का तीसरा चरण जनवरी से जून और चौथा चरण जुलाई से दिसंबर , 2019 तक चला। इसमें यात्रियों से 33 मानकों पर उनकी राय जानी गई।
विज्ञापन
अब अथॉरिटी की ओर से इसके परिणाम जारी किए गए हैं। जनवरी से जून के सर्वे में जम्मू एयरपोर्ट को 4.66 की रेटिंग मिली थी, जबकि जुलाई से दिसंबर के सर्वे में एयरपोर्ट ने दो अंक की बढ़ोतरी के साथ 4.68 की रेटिंग हासिल की। वहीं लेह एयरपोर्ट ने भी अपनी सुविधाओं में बढ़ोतरी की। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट को सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
ये है शीर्ष छह एयरपोर्ट
| मानक | अंक |
| एयरपोर्ट पर आवागमन के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट | 4.41 |
| चेक इन लाइन में प्रतीक्षा समय | 4.45 |
| चेक इन स्टाफ की मदद और व्यवहार | 4.60 |
| स्क्रीन पर उड़ान संबंधी जानकारी | 4.60 |
| रेस्टोरेंट व खान-पान की व्यवस्था | 4.11 |
| एयरपोर्ट टर्मिनल में स्वच्छता | 4.70 |
ये है शीर्ष छह एयरपोर्ट
वडोदरा, उदयपुर, गया, मदुरै, देहरादून और जम्मू