{"_id":"64205a6afd13388de20fdc75","slug":"air-service-42-seater-aircraft-will-fly-between-jammu-dehradun-from-tomorrow-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा: जम्मू-देहरादून के बीच 42 सीटर विमान कल से भरेगा उड़ान, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा: जम्मू-देहरादून के बीच 42 सीटर विमान कल से भरेगा उड़ान, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सुविधा
Mon, 27 Mar 2023 09:07 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 09:07 AM IST
सार
जम्मू से देहरादून के लिए उड़ान 28 मार्च से शुरू होगी, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका किराया 34 सौ रुपये से लेकर साढ़े चार हजार रुपये तक होगा।
विज्ञापन
jammu airport
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश के मौसम में बदलाव के साथ ही 27 मार्च से जम्मू एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो जाएगा, जो अक्तूबर तक चलेगा। विंटर शेड्यूल के अंतर्गत मंदिरों का शहर 24 फ्लाइट्स के जरिए छह शहरों से जुड़ा है। अब नए शेड्यूल में सात शहरों के लिए 25 फ्लाइट मिलेंगी।
विज्ञापन
इस बार जम्मू से देहरादून के लिए उड़ान 28 मार्च से शुरू होगी, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका किराया 34 सौ रुपये से लेकर साढ़े चार हजार रुपये तक होगा। समर शेड्यूल में जम्मू-देहरादून के बीच एयर कनेक्टिविटी फिर से बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
एलायंस एयर द्वारा फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को होगी। देहरादून से फ्लाइट नंबर 9आई 857 शाम 4:55 बजे जम्मू पहुंचेगी और वापसी में फ्लाइट नंबर 9आई 858 जम्मू से शाम 5:30 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
यह 42 सीटर विमान होगा, जिसकी क्षमता अन्य नियमित विमानों से कम होगी। जम्मू एयरपोर्ट से पहली बार एलायंस एयर ने सेवाएं शुरू की हैं। समर शेड्यूल में सबसे ज्यादा वर्तमान में प्रतिदिन 20 से 22 फ्लाइट का संचालन हो रहा हैं। सबसे ज्यादा आठ फ्लाइट श्रीनगर के लिए हैं।
वहीं, तीन लेह, छह दिल्ली, दो मुंबई और अहमदाबाद व इंदौर के लिए एक-एक फ्लाइट है। मार्च महीने में जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 25 सौ से तीन हजार लोग सफर कर रहे हैं।
समर शेड्यूल में चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना है, जिसका प्रस्ताव केंद्रीय विमानन मंत्रालय को भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।